फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: इंडिगो के विमान में सवार नहीं हो सका यात्री, एक्स पर पोस्ट कर कंपनी के खिलाफ दर्ज की शिकायत

Tue, 26 Nov 2024 11:28 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

इंडिगो कंपनी के खिलाफ एक यात्री ने एक्स पर शिकायत दर्ज की। उसका आरोप है कि उसकी वाराणसी से अहमदाबाद की फ्लाइट शाम 5 बजे थी। 4:30 बजे एयरपोर्ट पहुंचा तो देरी होने की बात कहकर उसे विमान में सवार होने की अनुमति नहीं दी गई। 
विज्ञापन
इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेक इन में देर होने की वजह से एक यात्री को विमान में सवार नहीं होने दिया गया। मंगलवार की शाम इस घटना के बाबत यात्री ने इंडिगो कंपनी के खिलाफ एक्स पर शिकायत दर्ज की। वहीं, यात्री के भाई और मां को विमान में सफर करने की अनुमति मिली। 

विज्ञापन


यात्री के अनुसार उसकी वाराणसी से अहमदाबाद की फ्लाइट शाम 5 बजे थी। वह 4.30 बजे पहुंचा तो देरी का हवाला देते हुए एयरलाइंस ने विमान में नहीं सवार होने दिया गया। विमान में मां और भाई सवार हो गए। 

आरोप है कि मुझे यात्रा से रोककर नई दिल्ली में मेरे ही सीट पर दूसरे यात्री को बैठाया गया। इंडिगो एयरलाइंस के स्थानीय मैनेजर अंकुर ने इस तरह की शिकायत से अनभिज्ञता जताई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें