फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिगो के विमान से चेन्नई से वाराणसी आया यात्री आगमन कक्ष में हुआ अचेत, जब तक कोई कुछ समझा इस वजह से हो चुकी थी मौत 

Sun, 13 Dec 2020 08:22 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
इंडिगो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी के लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक यात्री एयरपोर्ट के आगमन कक्ष में गिरकर अचेत हो गया। एयरपोर्ट सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल यात्री को पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार पैंतालीय वर्षीय यात्री की मौत हृदयाघात से हुई। 

विज्ञापन


चेन्नई से सुबह 10 बजे इंडिगो विमान 6ई 513 उड़ान भरकर दोपहर 12:15 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचा। विमान में सवार शाहगंज जौनपुर निवासी कालिका प्रसाद अपने भतीजे दीपक कुमार के साथ एयरपोर्ट पर उतरने के बाद लगेज लेने के लिए आगमन कक्ष में पहुंचे ही थे कि अचानक फ़र्श पर गिर पड़े।

सीने में दर्द की शिकायत पर एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग में मौजूद चिकित्सक सुजीत वर्मा ने हालत नाजुक देख यात्री को बसनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया। जहां चिकित्सकों ने यात्री को मृत घोषित कर दिया।

बसनी स्थित स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा प्रभारी डॉ शेर मोहम्मद ने बताया कि यात्री की मौत एयरपोर्ट पर ही हृदयाघात से हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें