अस्सी स्थित पुष्कर तालाब पर शनिवार को सफाई के लिए अर्धसैनिक बलों के जवान उतर पड़े। लंबे अंतराल के बाद तालाब पर शुरू हुए सफाई अभियान में जवानों के साथ स्थानीय लोगों ने भी सहभागिता की।
शनिवार को सफाई अभियान का शुभारंभ राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, सीआरपीएफ कमांडेंट नरेंद्र पाल सिंह ने किया। मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि कुंड व तालाब कभी काशी की पहचान हुआ करते थे। आज यह समाप्त हो रहे हैं, इनको बचाने की जरूरत है। विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि पुष्कर तीर्थ के सुंदरीकरण के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। कमांडेंट नरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि तालाबों को बचाने की जरूरत है। इस दौरान अनिल कुमार सिंह, केशव जालान, अभिषेक जालान, उपकमांडेंट रवि श्रीवास्तव, रामयश मिश्रा, रवींद्र सिंह, रामसकल यादव, अपर्णा वाजपेयी आदि मौजूद रहे।