फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा पर चर्चा 2022: वाराणसी स्थित नवोदय विद्यालय के छात्रों से भी बात करेंगे पीएम मोदी, तनाव करेंगे दूर

Wed, 30 Mar 2022 12:47 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/सोनभद्र

सार

बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थी तनावमुक्त होकर सम्मलित हों इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके संग संवाद करेंगे। परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। यह पांचवीं बार होगा जब देश के प्रधानमंत्री बच्चों से सीधा संवाद करेंगे। 
विज्ञापन
परीक्षा पर चर्चा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में जुटे विद्यार्थियों का रिजल्ट को लेकर तनाव दूर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अप्रैल को उनसे संवाद करेंगे। परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत वह विद्यार्थियों और अभिभावकों से चर्चा करेंगे। वाराणसी के गजोखर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्रा भी इसमें शामिल होंगे। उनकी समस्याएं जानेंगे और समाधान के उपाय बताएंगे।

विज्ञापन


इस ऑनलाइन आयोजन की जानकारी देते हुए विद्यालय के प्राचार्य पीके सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश के नवोदय विद्यालय के 200 छात्रों के बीच परीक्षा पर चर्चा करने के साथ तनाव मुक्त होकर परीक्षा देने के बारे में प्रेरित करेंगे। प्राचार्य ने सभी अभिभावकों व शिक्षकों से भी कार्यक्रम में जुड़ने की अपील की है।

जगह-जगह बड़ी स्क्रीन पर होगा सीधा प्रसारण

परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के वृहद प्रसारण की वाराणसी और सोनभद्र समेत अन्य जिलों में तैयारियां जोरों पर है। जगह-जगह बड़ी स्क्रीन लगाकर विद्यार्थियों को इसका प्रसारण दिखाया जाएगा। केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों में इसे लेकर खास तैयारी चल रही है।

विज्ञापन

परीक्षा नजदीक आते ही बच्चों से अच्छे परिणाम को लेकर हर कोई उम्मीद लगा लेता है। अपेक्षाओं के बोझ तले दबे बच्चे कई बार तनाव में चले जाते हैं। इसका असर उनके रिजल्ट और दैनिक जीवन में भी दिखता है। परीक्षार्थियों की हौसलाफजाई और तनाव से मुक्त होकर परीक्षा की तैयारी के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अप्रैल को विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों से चर्चा करेंगे।

प्रसारण की जोरों पर चल रही तैयारी

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में सुबह 11 बजे से यह कार्यक्रम होगा, जिसका सजीव प्रसारण दूरदर्शन, डीडी न्यूज, डीडी इंडिया, रेडियो सहित अन्य टीवी चैनलों के माध्यम से होगा। सोनभद्र के चोपन स्थित केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में बड़ी स्क्रीन पर विद्यार्थी इस कार्यक्रम को देख सकेंगे।

इसके अलावा अन्य विद्यार्थियों को घर से भी प्रसारण देखने के लिए जागरुक किया जाएगा। केंद्रीय विद्यालय शक्तिनगर, बीजपुर में इसकी तैयारी जारी है। जवाहर नवोदय विद्यालय बहुआर के प्राचार्य एसपी सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों का तनाव दूर करने और उन्हें परीक्षा के लिए मनोवैज्ञानिक रूप से तैयार करने के लिए यह बड़ा माध्यम है। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को इसे देखने के लिए जागरुक किया जा रहा है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें