फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावकों की इच्छा ‘मच्छोदरी’ में मिले बच्चों को शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
आधुनिक सुविधाओं से लैस मच्छोदरी हाईस्कूल का नजारा शुक्रवार को कुछ बदला-बदला सा नजर आया। विद्यालय परिसर के बाहर अभिभावकों की भारी भीड़ उमड़ी थी। नवनिर्मित विद्यालय में दाखिले के लिए शुक्रवार को 6 से कक्षा दस तक के 200 से अधिक फॉर्म बिक गए। आसपास के अभिभावकों की पूरी कोशिश है कि उनके बच्चे का दाखिला इसी स्कूल में हो। प्रधानमंत्री मोदी ने बृहस्पतिवार को इसका लोकार्पण किया था। विद्यालय के पुनर्निर्माण में 14 करोड़ से अधिक खर्च हुए हैं। वहीं, प्रधानाचार्य अग्नि कुमार सिंह ने बताया कि नए विद्यालय के लिए सितंबर तक शिक्षकों का चयन भी हो पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, प्राथमिक विद्यालय में तो दाखिले के लिए फॉर्म तक खत्म हो गए। ऐसे में अभिभावक फोटो कॉपी करवाकर उसे जमा करवा रहे हैं। 15 जुलाई को 300 अभिभावकों ने आवेदन पत्र लिया था। वहीं, शुक्रवार को 260 अभिभावक विद्यालय में प्रवेश के लिए पहुंचे।
चाय की दुकानों पर भी चर्चा
विद्यालय के पास चाय की दुकानों पर भी अचानक विद्यालय की बढ़ी लोकप्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है। प्रदेश का पहला मॉडल सरकारी स्कूल मच्छोदरी क्षेत्र के सबसे प्रतिष्ठित स्कूल होने की दिशा में अग्रसर है। सड़क से गुजरने वाला हर व्यक्ति एक निगाह इसे जरूर देखता है।
विज्ञापन

ये है खास
प्रदेश में पहला एलईडी क्लासरूम, डिजिटल लाइब्रेरी, कला-संगीत संग कौशल विकास की शिक्षा, कक्षाओं में प्रोजेक्ट सिस्टम, स्मार्ट फर्नीचर, स्मार्ट क्लास, नई शिक्षा नीति के तहत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस स्कूल कैंपस, खेल मैदान, दिव्यांगों के लिए रैंप व लिफ्ट, केमेस्ट्री, फिजिक्स, बायो व आईटी की उन्नत तकनीक से युक्त लैब बनाई गई है।
बोले अभिभावक
स्कूल की खासियत का पता चलते ही बच्चे को प्रवेश दिलाने के बारे में सोच रहा हूं। अब बस स्कूल खुलने का इंतजार है।
- ऊषा गुप्ता, मुकीमगंज
मैंने यहां कि पढ़ाई व अन्य व्यवस्थाओं के बारे में पता किया तो सब सीबीएसई के बड़े स्कूल जैसी ही थी। तब मैंने बच्चे के प्रवेश के लिए फार्म लिया।
- रोहिणी सेठ
विद्यालय में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अत्याधुनिक सुविधाएं भी मिल रहीं हैं। बच्चे के बेहतर भविष्य को देखते हुए मैंने प्रवेश के लिए फार्म लिया है।
विज्ञापन

- राजेश जायसवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें