फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः अस्पताल में भर्ती युवती के साथ पैरामेडिकल स्टाफ ने की छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 04 Sep 2021 11:42 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

घटना के बाद युवती ने चिकित्सक से शिकायत की तो घटना को दबाने का प्रयास किया जाने लगा। यही नहीं, अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध नहीं कराया गया। 
विज्ञापन
छेड़खानी के आरोपी को रविंद्रपुरी से गिरफ्तार किया गया - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती युवती के साथ पैरामेडिकल स्टॉफ ने छेड़खानी की। पुलिस ने शनिवार शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं चिकित्सकों और अन्य कर्मियों से भी पुलिस ने पूछताछ की। मामले को लेकर अस्पताल में हंगामे जैसी स्थिति रही। 

विज्ञापन


लंका थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती डेंगू से पीड़ित थी और दो सिंतबर को भेलूपुर स्थित निजी अस्पताल में युवती को भर्ती कराया गया था। युवती के अनुसार ड्रिप लगाने पहुंचे एक पैरामेडिकल स्टाफ ने कमरे से भाई को बाहर निकाल दिया और ड्रिप लगाने के दौरान छेड़खानी की। घटना के बाद युवती ने चिकित्सक से शिकायत की तो घटना को दबाने का प्रयास किया जाने लगा।

यही नहीं, अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध नहीं कराया गया। भेलूपुर इंस्पेक्टर रमाकांत दुबे ने बताया कि युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छेड़खानी के आरोपी बांदा के पैलानी थाना के खेरई गांव निवासी राम लखन को रविंद्रपुरी से गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार

चोलापुर थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी सचिन यादव को न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।

पति समेत चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
बड़ागांव क्षेत्र में विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न और मारपीट के मामले में पति समेत चार सदस्यों पर शुक्रवार रात महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विवाहिता परमशीला का आरोप है कि फूलपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर निवासी ससुराल में पति अशोक पटेल सहित अन्य दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित करते हैं। पुलिस पति समेत अन्य के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

सर्पदंश से फूलपुर थाने के रसोइया की मौत

 फूलपुर थाने के फॉलोवर राजेश कुमार (41) की शनिवार दोपहर सर्पदंश से मौत हो गई। थाने के मेस स्थित किचन में काम के दौरान सांप ने हाथ में डस लिया था। मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।  

फूलपुर निवासी राजेश कुमार थाने के मेस में रसोइया के रूप में तैनात था। जुलाई 2021 में मुख्य फॉलोवर काशीनाथ के रिटायर्ड होने के बाद राजेश ही किचन का काम संभाल रहा था। दो बेटियों के पिता राजेश की मौत पर पत्नी संगीता बेसुध रहीं। पुलिसकर्मियों के अनुसार किचन काफी जर्जर हो चुका है। पूर्व में निरीक्षण के दौरान कई बार इसे ध्वस्त करने का आदेश भी जारी हो चुका है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें