फ्रांस से अमर उजाला से फोन पर बातचीत में सुमेधा ने रजत हासिल करने का श्रेय अपने कोच, गुरुजन, पिता को दिया। बताया कि हाल ही में दिल्ली में आयोजित दूसरे राष्ट्रीय पैरा शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के बाद से ही विश्व कप की तैयारियों में जुट गईं थीं। काशी की बेटी का फ्रांस में पदक जीतने के बाद उनके घर पर खुशी का माहौल है।
पदक के साथ सुमेधा 14 जून की शाम को वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगी। दुर्गाकुंड के ब्रह्मानंद कॉलोनी निवासी सुमेधा पाठक ने बताया कि शूटिंग की तरफ उनका रुझान 2018 में हुआ। पिता बृजेश चंद पाठक ने पढ़ाई के साथ खेल की ओर रुख करने का सुझाव दिया। इसके बाद सुमेधा ने अपनी लगन की बदौलत 2018 में प्री सेट में गोल्ड हासिल किया।