पंकज त्रिपाठी ने अपने करियर में कई फिल्मों में शानदार परफॉर्मेंसेस दीं और कई अवॉर्ड्स अपने नाम किये। गुरुवार को ही उन्हें देश के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोहों में से एक नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 में फिल्म 'मिमी' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला। अभिनेता ने जारी किए गए बयान में कहा, 'यह दुर्भाग्य से मेरे लिए हानि और शोक का समय है।
अगर, बाबूजी आसपास होते तो वे मेरे लिए बहुत खुश होते। जब मुझे पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार का उल्लेख मिला तो उन्हें बहुत गर्व और प्रसन्नता हुई थी। यह राष्ट्रीय पुरस्कार मैं उन्हें और उनके जज्बे को समर्पित करता हूं। मैं आज जो कुछ भी हूं उसकी वजह से हूं। इस समय मेरे पास शब्द नहीं हैं, लेकिन मैं खुश हूं और टीम का आभारी हूं।