फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: 18 जुलाई से शुरू होगा मतदाता सूची का पुनरीक्षण, शेड्यूल जारी; पढ़ें- पूरी जानकारी

Thu, 17 Jul 2025 11:26 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: 14 अगस्त से 29 सितंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण करेंगे। एक जनवरी 2025 तक 18 वर्ष के होने वाले सभी नागरिक मतदाता सूची में शामिल हो सकेंगे। 
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का पुनरीक्षण 18 जुलाई से शुरू हो जाएगा। डीएम सत्येंद्र कुमार ने पुनरीक्षण अभियान की समयसारिणी जारी कर दी है। 14 अगस्त से बीएलओ घर-घर जाना करेंगे शुरू और 25 दिसंबर तक दावा-आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 15 जनवरी 2026 को सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। अवकाश दिवस में भी पुनरीक्षण कार्यालय खुले रहेंगे। 

विज्ञापन


समयसारिणी के अनुसार, 18 जुलाई से 13 अगस्त तक ग्राम पंचायतों में मतदाता सूची का प्रिंट और विलोपन का काम होगा। बीएलओ और पर्यवेक्षकों को कार्य क्षेत्र आवंटित किए जाएंगे, उन्हें प्रशिक्षण और स्टेशनरी भी दी जाएगी। 14 अगस्त से 29 सितंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण करेंगे। एक जनवरी 2025 तक 18 वर्ष के होने वाले सभी नागरिक मतदाता सूची में शामिल हो सकेंगे। 

इसे भी पढ़ें; CM Yogi Visit: काशी दौरे पर आ रहे हैं सीएम योगी, शिवभक्तों के लिए की गईं तैयारियों का लेंगे जायजा

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

14 अगस्त से 29 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदनों की घर-घर जाकर जांच होगी। 30 सितंबर से 6 अक्तूबर तक निर्वाचक गणना पत्रक के आधार पर हस्तलिखित पांडुलिपि जमा की जाएगी। 7 अक्तूबर से 24 नवंबर तक ड्राफ्ट नामावलियों की कंप्यूटरीकृत पांडुलिपि तैयार होगी। 25 नवंबर से 4 दिसंबर तक मतदान केंद्रों का क्रमांकन और मतदाता सूची की डाउनलोडिंग होगी। 

अनंतिम मतदाता सूची 5 दिसंबर को प्रकाशित होगी। 6 से 12 दिसंबर तक सूची का निरीक्षण होगा और दावे-आपत्तियां ली जाएंगी। 13 से 19 दिसंबर तक दावे-आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 15 जनवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी। इसी बीच ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत वार्डों (प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों) के परिसीमन भी तय होने का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें