फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

530 गांवों में पंचायत भवन, ग्राम सचिवालय सिर्फ 207 में ही संचालित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। तमाम प्रयासों के बावजूद ग्राम सचिवालय का संचालन रफ्तार नहीं पकड़ सका है। अभी भी अधिकांश गांवों में ग्राम सचिवालय के संचालन के लिए संसाधनों के खरीद तक नहीं हो सकी है। इसके अलावा कई गांव में तो अभी तक पंचायत भवनों का निर्माण कार्य भी पूरा नहीं हो सका है। जबकि ग्राम सचिवालय का संचालन संबंधित गांव के पंचायत भवन में ही किया जाना है।
विज्ञापन

करीब डेढ़ वर्ष पहले गांवों में ग्राम सचिवालय संचालित करने के लिए प्रत्येक गांव में पंचायत भवन निर्माण कराने के लिए निर्देश जारी किया। 940 गांवों के सापेक्ष 410 गांव पंचायतों में पंचायत भवन नहीं थे। लेकिन 126 गांवों में इसके लिए जमीन ही नहीं मिली लिहाजा 284 गांवों में पंचायत भवन का निर्माण शुरु हुआ। अब तक 254 गांवों में पंचायत भवन का निर्माण पूरा हो चुका है और 30 गांवों में निर्माणाधीन है। पंचायती राज विभाग के अधिकारियों की मानें तो जमीन नहीं मिलने वाले में से पांच गांवों में अब जमीन उपलब्ध हो गई और यहां भी जल्द ही पंचायत भवन का निर्माण शुरु कराया जाएगा। हालांकि शासन ने संबंधित ग्राम पंचायतों में जमीन खरीद कर पंचायत भवन कराने का निर्देश दिया है। लेकिन जहां पंचायत भवन बन चुके हैं और पूर्व से पंचायत भवन बने हैं वहां भी ग्राम सचिवालय के संचालन को लेकर हीलाहवाली जारी है। अब तक जिले में 207 ग्राम सचिवालयों का संचालन ही शुरु हो सका है जबकि महीनों पहले ही 929 पंचायत सहायकों की तैनाती की जा चुकी है। बताया जाता है अधिकांश ग्रामों में ग्राम सचिवालय के संचालन को लेकर संसाधनों की खरीद तक नहीं हो सकी है।
जिन ग्राम पंचायतों की ओर से ग्राम सचिवालय संचालन को लेकर संसाधनों की खरीद नहीं की गई है उन्हें जल्द खरीद करने का निर्देश दिया गया है। इसमें लापरवाही बरतने वाले सचिव व प्रधान के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- यतेंद्र सिंह, डीपीआरओ, बलिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें