सेंट पॉल चर्च सिगरा में भी खजूर इतवार मनाया गया। संडे स्कूल के बच्चों ने गीत एवं नाट्य प्रस्तुतियों से प्रभु यीशु को याद किया। पादरी सेम जोशुआ सिंह, नितिन विल्फ्रेड प्रसाद, एंजेलिना फिलिप्स आदि रहे। ऐसे ही तेलियाबाग, गिरजाघर, मढ़ौली, लंका, शिवपुर, बरेका में खजूर इतवार मना।
मॉन्डी थर्सडे पर होगा प्रभु भोज : आने वाले गुरुवार को मॉन्डी थर्सडे मनाया जाएगा। इस दिन प्रभु भोज दिया जाएगा। मैत्री भवन के निदेशक फादर फिलीप ने बताया कि उपवास काल के अंतिम सप्ताह के गुरुवार को प्रभु यीशु अंतिम बार अपने शिष्यों के साथ भोज करते हैं। इसी के याद में प्रभु भोज होगा।