फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकौड़ा विक्रेता मर्डर केस: 72 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लगा कोई सुराग, नाराज दुकानदारों ने किया ये एलान

Sat, 29 Jun 2024 09:48 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में पकौड़ा विक्रेता की हत्या के आरोपियों को 72 घंटे बाद भी लोहता थाने की पुलिस चिह्नित नहीं कर सकी है। इसे लेकर कोरौता बाजार के दुकानदारों ने एलान किया कि अब कभी पकौड़े का ठेला नहीं लगेगा। 
विज्ञापन
कैलाश प्रजापति (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पकौड़े बेचने वाले कैलाश प्रजापति की हत्या से कोरौता बाजार के दुकानदार दुखी हैं। शनिवार को दुकानदारों ने एलान किया कि अब कभी भी पकौड़े का ठेला या दुकान कोरौता बाजार में नहीं लगने दिया जाएगा। इस संबंध में दुकानदारों ने लोहता थाने की पुलिस को भी अवगत करा दिया है। वहीं, लोहता थाने की पुलिस 72 घंटे बाद शनिवार देर रात तक कैलाश की हत्या के तीन आरोपियों को चिह्नित नहीं कर सकी।

विज्ञापन


कोरौता निवासी कैलाश प्रजापति (50) को बुधवार की आधी रात बाद जमकर पीटने के बाद तीन लोगों ने गर्दन मरोड़ कर कोरौता बाजार में हत्या कर दी थी। इस मामले में सीसी कैमरे में कैद तीन आरोपियों को लोहता थाने की पुलिस चिह्नित नहीं कर सकी है। 

कोरौता बाजार के राजेश कुमार पटेल, चंद्रशेखर पटेल, पिंटू पटेल, दिलीप पटेल और देवेश कुमार सहित अन्य दुकानदारों ने शनिवार को बैठक की। कहा कि इस तरह से बाजार में कभी कोई घटना नहीं हुई। दुकानदारों ने कहा कि पुलिस कैलाश के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करे। 
विज्ञापन


उधर, दूसरी तरफ शनिवार को पुलिस को पता लगा कि गत मार्च में कैलाश ने कपसेठी में जमीन खरीदी थी। उस जमीन को लेकर भी उसका विवाद चल रहा था। पुलिस उस विवाद को भी वजह मानकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें