परिजनों से बातचीत करते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
इस पर मुख्यमंत्री ने हीरा लाल यादव के प्रतिमा लगाने और मकबूल आलम रोड का नाम हीरा लाल यादव मार्ग रखने का आश्वासन दिया। हीरा लाल यादव के आवास पर मुख्यमंत्री करीब 15 मिनट तक रुके और 9.25 बजे वहां से रवाना हो गए। हीरालाल यादव के पुत्र बचाऊ लाल यादव ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री ने जो भी आश्वासन दिया है, उसे पूरा करेंगे और वही उनके पिता की असली श्रद्धांजलि होगी।