फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में भाजपा पर जमकर बरसा गठबंधन, माया बोलीं- महामिलावट कहने से हमारी सेहत पर कोई असर नहीं

Mon, 13 May 2019 09:51 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
गाजीपुर में गठबंधन की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 अपने अंतिम दौर में है जिसके लिए सभी दल हाथ पांव मार रहे हैं। इसी क्रम में गठबंधन दलों के तीनों मुखियाओं ने सोमवार को गाजीपुर में जनसभा की। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि अब तक हुए छह चरणों के चुनाव के नतीजे से भाजपा घबराई हुई है और उसकी नींद उड़ गई है। 

विज्ञापन


मायावती ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास का नारा जुमला साबित हुआ है। चुनाव में जनता की सहानुभूति बटोरने के लिए मोदीजी तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। लेकिन, गठबंधन किसी कीमत पर टूटने वाला नहीं है। वह इसे सांप-छछूंदर या महामिलावटी, जो चाहे कह लें, गठबंधन की सेहत पर असर पड़ने वाला नहीं है।

मोदी के साथ योगी सरकार को उखाड़ फेंकने तक गठबंधन शांत बैठने वाला नहीं है। गलत नीतियों को लेकर कांग्रेस की आलोचना करते हुए बसपा सुप्रीमो ने कहा कि इन्हीं नीतियों के कारण जनता ने उसे केंद्र एवं राज्यों की सत्ता से बाहर किया है।
विज्ञापन


उसके शासन में अति पिछड़ों एवं अनुसूचित जातियों को नौकरियों एवं शिक्षा में अधिकार नहीं मिले थे। इस चुनाव में प्रलोभन भरे वादे कांग्रेस भी कर रही है। साल में 72 हजार देने से गरीबी का स्थायी हल नहीं निकलेगा। कहा कि गठबंधन की सरकार बनने पर अति गरीब परिवारों को सरकारी एवं गैर सरकारी क्षेत्रों में स्थाई नौकरी देने की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन

चौकीदार की चौकी छीनना जरूरी : अखिलेश

गठबंधन की रैली में जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है। इससे हमारा भविष्य जुड़ा है। चाय वाला बनकर आए थे, पांच वर्ष में चाय कैसी रही, अब सबको पता चल गया है। अब चौकीदार बनकर आए हैं। चौकीदार की चौकी छीनना जरूरी है।

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं नया भारत बनाएंगे लेकिन गठबंधन देश को नया प्रधानमंत्री देगा। प्रधानमंत्री नया होगा, तभी देश भी नया होगा। अच्छे दिन कुछ खास लोगों के आए। प्रधानमंत्री ने कालाधन लाने का वादा किया था, वह तो नहीं आया, लेकिन देश पर कर्जा दो गुना कर दिया। रोजगार देने का वादा किया, लेकिन नोटबंदी और जीएसटी से लोग बेरोजगार हो गए।

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने किसानों को भी धोखा दिया। प्रदेश सरकार की चर्चा करते हुए कहा कि बाबाजी की सरकार में आम जन ही नहीं बल्कि जानवर भी परेशान हैं। समाजवादी पेंशन छीन ली गई और होनहारों को लैपटाप भी नहीं बांटा जा रहा है। इसकी वजह यह कि बाबा को लैपटॉप चलाना ही नहीं आता।

अखिलेश यादव ने कहा कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि मोदी जी अच्छे दिन की बात करते हैं, लेकिन वह अपने अच्छे दिन की बात करते हैं। मोदी दिन में तीन बार कपड़े बदलते हैं। वह कहते हैं 70 वर्षों में कुछ नहीं हुआ, जो किया हमने किया। क्या यह सत्य है, नहीं मोदी झूठ बोलते हैं। गांव-गांव मोदी और योगी किसानों की फसल खा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें