नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि 15 जुलाई तक गृहकर, जलकर व सीवर कर जमा करने वाले सभी भवन स्वामियों को 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। वहीं, डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 का ऑनलाइन टैक्स जमा करने वाले भवन स्वामियों को दो प्रतिशत की अतिरिक्त छूट, यानी कुल 12 प्रतिशत की छूट मिल रही है। 7 मई से अब तक लाखों भवन स्वामियों को इस छूट का लाभ दिया जा चुका है।
पद्म अवार्डियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। हम शहर के हर कोने को संवारने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सेवा बस्तियों में रहने वाले हमारे भाइयों-बहनों को बेहतर जीवन और मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना भी हमारी प्राथमिकता है। इस साल के अंत तक इन बस्तियों की तस्वीर बदली हुई नजर आएगी। -अशोक कुमार तिवारी, मेयर