फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: त्योहारी सीजन में 5 अक्तूबर को पैकेजिंग उद्यमियों की हड़ताल, 1000 करोड़ से ज्यादा नुकसान का अनुमान

Sat, 28 Sep 2024 11:29 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

तीन महीने में क्राफ्ट पेपर की कीमत 30 प्रतिशत तक बढ़ने से उत्तर प्रदेश के लगभग 3000 कोरोगेटेड बॉक्स (गत्ते के डिब्बे) बनाने वाले उद्योग बंद होने के कगार पर पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन
राजेश भाटिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्राफ्ट पेपर की कीमतों में 30 प्रतिशत वृद्धि से खफा पैकेजिंग उद्यमी पांच अक्तूबर को हड़ताल करेंगे। वाराणसी समेत प्रदेश के लगभग 3000 कोरोगेटेड बॉक्स (गत्ते के डिब्बे) बनाने वाले उद्योग बंद रहेंगे। ये जानकारी उत्तर प्रदेश कोरोगेटेड बॉक्स मैन्युफेक्चरर्स एसोसिएशन (यूपीसीबीएमए) के उद्यमियों ने ने शुक्रवार को मढ़ौली स्थित होटल में दीं। पदाधिकारियों ने बताया कि वाराणसी समेत प्रदेश भर में उद्योगों को 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा के नुकसान का अनुमान है।

विज्ञापन


अध्यक्ष मो सादिक ने बताया कि पेपर मिल संचालकों की गुटबंदी का असर पूरे प्रदेश के उद्योगों पर पड़ रहा है। उपाध्यक्ष राजेश भाटिया ने कहा कि त्योहारों के सीजन से पहले कोरोगेटेड बॉक्स उद्योगों की बंदी का बाजार पर खराब असर पड़ सकता है। इससे जुड़े लगभग 2 लाख से ज्यादा श्रमिकों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो सकता है। 

सचिव महिपाल गुप्ता ने बताया कि साजिश के तहत बाजार में कागज की कमी दिखाकर मनमाना दाम उद्यमियों से वसूला जाता है। लगातार कागज की कीमत बढ़ती रहेगी तो उद्योग चला पाना संभव नहीं है। इस दौरान कार्तिक जायसवाल, राजेश जायसवाल, लोकेश अग्रवाल, संजय झुनझुनवाला, उमाशंकर श्रीवास्तव, प्रदीप जायसवाल, प्रिंस वर्मा, विजय गांधी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें