फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में जल्द बनेगा पैकेजिंग और लॉजिस्टिक पार्क: IIP के निदेशक ने की घोषणा, उद्यमियों को मिलेगी ये सुविधा

Sun, 16 Oct 2022 02:51 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों के लिए पैकेजिंग एवं लॉजिस्टिक पार्क बनाया जाएगा। इससे खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों के निर्याण को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
उद्यमी आरके चौधरी को सम्मानित करते प्रो डीसी राय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन इंस्टीट्यूट आफ पैकेजिंग, मुंबई के डायरेक्टर डॉ तनवीर आलम ने कहा है कि जल्द ही वाराणसी में खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों के लिए

विज्ञापन

पैकेजिंग एवं लॉजिस्टिक पार्क बनाया जाएगा। इससे खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों के निर्याण को बढ़ावा मिलेगा। ये घोषणा उन्होंने इंडियन इंडस्ट्रीज
एसोसिएशन की ओर से बीएचयू के डेयरी विभाग में आयोजित खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की भूमिका व पूर्वांचल में खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की संभावनाएं व चुनौतियां विषयक संगोष्ठी में की।

विज्ञापन

इंडियन इंस्टीट्यूट आफ पैकेजिंग, मुंबई के डायरेक्टर डॉ तनवीर आलम - फोटो : अमर उजाला
यहां विभागाध्यक्ष प्रो. डीसी राय ने कहा कि पूर्वांचल के उद्यमी हमें अपनी आवश्यकताएं बताएं। इंस्टीट्यूट के शोध छात्र उस पर काम करेंगे, जिससे पूर्वांचल में खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को बढ़ावा मिल सके। आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने अंतरराष्ट्रीय फूड दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि इस दिशा में प्रयास होते रहना चाहिए। राष्ट्रीय सचिव राजेश भाटिया ने सुझाव दिया कि इंडस्ट्री व इंस्टीट्यूट के चुनिंदा लोगों का एक पैनल बनाना चाहिए, जो समय-समय पर इंडस्ट्री की आवश्यकताओं को साझा करता रहे। आईआईए फूड कमेटी के राष्ट्रीय चेयरमैन दीपक बजाज ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 2 से 4 नवंबर तक आयोजित इंडिया फूड एक्सपो में भाग लेने के लिए उद्यमियों, इंस्टीट्यूट के शिक्षकों व शोध छात्रों को आमंत्रित किया। संगोष्ठी में आईआईए चेयरमैन अनुपम देवा, एफएसएसआई के असिस्टेंट कमिश्नर चंदन पांडेय, राजकीय कृषि फार्म कल्लीपुर के डायरेक्टर नरेंद्र रघुवंशी आदि रहे। संचालन प्रो तरुण वर्मा व धन्यवाद ज्ञापन आईआईए के
डिविजनल चेयरमैन नीरज पारेख ने किया। बैठक में अवधेश गुप्ता, राजेश वर्मा, मनीष कटारिया, संकल्प गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें