फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कानपुर, आजमगढ़, आगरा सहित अन्य केंद्रों के लिए तैराकी और क्रॉस कंट्री में 18 अंकों के साथ पीएसी वाराणसी अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तैराकी एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर मेजबान 34वीं वाहिनी पीएसी भुल्लनपुर (वाराणसी) की टीम नौ वाहिनी के खिलाड़ियों को पीछे छोड़कर 18 अंकों के साथ ओवरऑल अव्वल रही। 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर 12 अंकों के साथ दूसरे और 20वीं वाहिनी आजमगढ़ ने सात अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। टीम चैंपियनशिप में 20वीं वाहिनी पीएसी ने प्रथम, 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर ने दूसरा और 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।चार दिवसीय प्रतियोगिता के समापन के मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक पीएसी अजय कुमार सिंह, 34वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पीएसी की 10 वाहिनियों से 260 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

सम्मानित किए जज और रेफरी
राज्य स्तरीय जूडो क्लस्टर गेम्स कराते प्रतियोगिता में जज और रेफरी की भूमिका निभाने वाले वाराणसी कराते संघ के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। 14 से 16 जून को प्रतियोगिता में कराते संघ महासचिव दिलीप कुमार सैनी के नेतृत्व में हिस्सा लेने वाले शोभनाथ पटेल, शशि शेखर शर्मा, अरविंद यादव, आयुषी मौर्या, पिंटू प्रसाद और देवेश विश्वकर्मा को डॉ. राजीव नारायण मिश्रा ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें