फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: माध्यमिक शिक्षा विभाग में अधिकारियों के तबादले, अवध किशोर सिंह बने बनारस के डीआईओएस

Wed, 28 Jun 2023 11:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अंबेडकर नगर में डीआईओएस अवध किशोर सिंह को वाराणसी जिले का नया डीआईओएस बनाया गया है। अब तक वाराणसी के डीआईओएस रहे गिरीश प्रताप सिंह को अंबेडकर नगर में इसी पद पर तैनाती मिली है।
विज्ञापन
अवध किशोर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माध्यमिक शिक्षा विभाग में बुधवार को कई अधिकारियों के तबादले हुए हैं। अंबेडकर नगर में डीआईओएस अवध किशोर सिंह को वाराणसी जिले का नया डीआईओएस बनाया गया है। अब तक वाराणसी के डीआईओएस रहे गिरीश प्रताप सिंह को अंबेडकर नगर में इसी पद पर तैनाती मिली है।

विज्ञापन


इसके साथ ही माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय में अपर सचिव पद पर विनोद कुमार राय की नई तैनाती हुई है। इस पद पर तैनात रहे सतीश सिंह को प्रभारी संयुक्त शिक्षा निदेशक अयोध्या के पद पर भेजा गया है। विनोद कुमार राय और अवध किशोर सिंह दोनों अधिकारी वाराणसी में बीएसए के साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक पद पर पहले भी तैनात रह चुके हैं।

स्थानांतरण के क्रम में संयुक्त निदेशक समग्र शिक्षा रामशरण सिंह को संयुक्त शिक्षा निदेशक वाराणसी बनाया गया है। वाराणसी में संयुक्त शिक्षा निदेशक रहे डॉ. प्रदीप कुमार को प्रभारी संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ के पद पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें