फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ मंदिरः येलो जोन में सिपाही ने दुकानदार पर तानी राइफल, मचा हड़कंप

Wed, 14 Nov 2018 10:56 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
रायफल ताने सिपाही - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के रेड जोन से सटे येलो जोन स्थित कोतवालपुरा तिराहा पर बुधवार को पीएसी के एक सिपाही ने इस कदर आपा खोया कि राइफल लोड कर दुकानदार पर तान दिया।
विज्ञापन


सिपाही को आगबबूला देख दुकानदार के साथ ही दर्शन-पूजन के लिए कतार में लगे श्रद्धालु अवाक रह गए। सूचना पाकर अधिकारी मौके पर पहुंचे और सिपाही को ड्यूटी प्वाइंट से हटाकर उसकी बटालियन के कमांडर को सूचना दी गई।

कोतवालपुरा तिराहा स्थित एक दुकान पर दुकानदार जा रहा था। इस पर मिर्जापुर पीएसी के सिपाही ने दुकानदार को रोका और पास दिखाने को कहा। दुकानदार ने बताया कि पास सिर्फ रेड जोन स्थित दुकानों के लिए होते हैं और उसकी दुकान येलो जोन में है।
विज्ञापन


इसी को लेकर कहासुनी शुरू हुई तो सिपाही राइफल लोड कर दुकानदार पर तान दी। इसे लेकर आसपास के अन्य दुकानदार भी मौके पर आ गए और मामला तूल पकड़ने लगा तो कंट्रोल रूम को सूचना दी गई।
विज्ञापन

प्रकरण की जांच कराई जाएगी

इस संबंध में एसपी सुरक्षा शैलेंद्र कुमार राय ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। सिपाही को ड्यूटी प्वाइंट से हटाकर उसके कमांडर को सूचना दे दी गई है। जांच में सिपाही गलत पाया जाएगा तो कार्रवाई के लिए अनुशंसा की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें