काशी विश्वनाथ धाम में शनिवार को पीएसी के जवानों ने बैंड पर देशभक्ति धुन बजाकर देशभक्ति की अलख जगाई। 34वीं और 36वीं वाहिनी की पीएसी ब्रास बैंड की संयुक्त टीम ने इस दौरान गणेश वंदना के साथ ही देशभक्ति गीतों पर सुमधुर वादन की प्रस्तुति की।

विज्ञापन
बाबा दरबार में पीएसी जवानों द्वारा बैंड पर देशभक्ति धुन बजाने का वहां मौजूद श्रद्धालुओं, आमजन ने जवानों के मधुर एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए जोरदार तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। पीएसी 34वीं वाहिनी के सेनानायक डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी डॉ. एसके एसप्रताप कुमार के निर्देश पर पीएसी बल का यह ब्रास बैंड शहर के विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों, राष्ट्रीय स्मारकों एवं शहीद स्मारकों पर विशेष अवसरों एवं समय-समय पर, लगभग एक घंटे की प्रस्तुति देगा।
संयुक्त बैंड द्वारा बुद्ध पूर्णिमा पर 16 मई को शाम 5 बजे अपनी प्रस्तुति दी जायेगी। इसके अतिरिक्त वाराणसी के अन्य प्रमुख स्थलों जैसे दशाश्वमेघ घाट, पुलिस लाइंस शहीद स्थल, निहाल सिंह शहीद स्मारक कपसेठी, रामनगर आदि पर देशभक्ति से जुड़े गीतों की मधुर धुनों को बजाकर प्रस्तुतियां देने की भी योजना है। 34वीं वाहिनी के बैंड का नेतृत्व हवलदार मेजर सदरूदीन द्वारा तथा 36वीं वाहिनी के बैंड का नेतृत्व हवलदार मेजर अब्दुल कादिर के द्वारा किया गया।