बता दें कि एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के अयोध्या दौरे का विरोध शुरू हो गया। अयोध्या में बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने विगत दिनों ओवैसी के दौरे का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के लोग ओवैसी से सावधान रहें। इकबाल ने कहा कि ओवैसी को उत्तर प्रदेश नहीं आना चाहिए। वह हैदराबाद के हैं और अपना हैदराबाद देखें। उत्तर प्रदेश में मुसलमानों के साथ खिलवाड़ नहीं करें।