फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः हाईवे पर खड़े ट्रक में कंटेनर ने पीछे से मारी टक्कर, चालक सहित दो लोगों की मौत

Fri, 27 Aug 2021 04:46 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

जोधपुर के रामड़ावास निवासी किशन कुमार कंटेनर पर टाइल्स लादकर गुजरात से कोलकाता के लिए जा रहा था। मिर्जामुराद में खजुरी पुलिस चौकी के पास शुक्रवार तड़के हाईवे पर खड़े ट्रक में तेज रफ्तार टाइल्स लदा ट्रेलर जा घुसा। 
विज्ञापन
ट्रक में कंटेनर ने पीछे से मारी टक्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र में खजूरी स्थित नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसा इतना जोरदार था कि कंटेनर चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। खजूरी चौकी के समीप हादसे शुक्रवार तड़के हुआ। हादसे की सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज घनश्याम गुप्ता ने कंटेनर में फंसे दोनों घायलों को निकाल कर बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


जोधपुर के रामड़ावास निवासी किशन कुमार (उम्र 35 वर्ष) कंटेनर पर टाइल्स लादकर गुजरात से कोलकाता के लिए जा रहा था। मिर्जामुराद में खजुरी पुलिस चौकी के पास शुक्रवार तड़के हाईवे पर खड़े ट्रक में तेज रफ्तार टाइल्स लदा ट्रेलर जा घुसा।

हादसे में  कंटेनर चालक और उसमें बैठे उसका साथी रमेश कुमार (उम्र 34 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस के सहयोग से कंटेनर में फंसे दोनों घायलों को बाहर निकाल इलाज हेतु ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें