उधर, होटल के जनरल मैनेजर विनय यादव ने पुलिस को बताया कि नौ लोग आए थे और पांच कमरों को बुक किए। एडवांस में 2500 रुपये जमा किए। पांच रूम का किराया 11564 रुपये था। रात 10 बजे के करीब लोगों ने पनीर का आॅर्डर दिया था। रात 11:30 बजे लोगों ने पनीर में चिकन कहकर हंगामा खड़ा कर दिया। खाने का बिल 3658 रुपये आया था। उन्होंने बिल का भुगतान नहीं किया और हंगामा करते हुए अपना 2500 रुपये एडवांस लेकर चले गए।
इस संबंध में शिवपुर थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि मामला खाद्य सुरक्षा विभाग से संबंधित है। फिर भी दोनों पक्षों से पूछताछ की गई है। उधर, एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा ने कहा कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सैंपल लेने के लिए होटल भेजी गई थी। होटल प्रबंधन को चेताया गया है कि दोबारा किसी किस्म की शिकायत न आए।