कार्यकर्ताओं ने भी की विशेष चर्चा
कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए अटलजी के नेतृत्व में NDA सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसे कार्यक्रम शुरू किए। उनके शासन काल में दिल्ली मेट्रो शुरू हुई, जिसका विस्तार आज हमारी सरकार एक वर्ल्ड क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रॉजेक्ट के रूप में कर रही है। ऐसे ही प्रयासों से उन्होंने न सिर्फ आर्थिक प्रगति को नई शक्ति दी, बल्कि दूर-दराज के क्षेत्रों को एक दूसरे से जोड़कर भारत की एकता को भी सशक्त किया।
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के शताब्दी जन्म जयंती 'सुशासन दिवस' पर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित कोरौता (रामेश्वर मंडल-वाराणसी जिला) मार्ग पर सुशासन यात्रा निकाली गई। इस दौरान चौपाल आयोजित कर अटलजी व मोदीजी के सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की गई तथा भाजपा कार्यकर्ता भानु शंकर पटेल के आवास पर निराश्रित लोगों में कंबल वितरण किया गया।
इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, राजेश राजभर, श्रीप्रकाश शुक्ला, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह प्रभारी संतोष सोलापुरकर, अनिल श्रीवास्तव, सुरेंद्र पटेल, मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार पटेल, मंडल अध्यक्ष रोहनिया राजेश कुमार पटेल, मनीष सिंह, राजेश श्रीवास्तव,
राकेश राजभर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।