फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: चंदौली के धानापुर थाने के इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश

Sat, 02 Jul 2022 04:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 विशेष न्यायाधीश (ईसी एक्ट) राकेश पांडेय की अदालत ने चंदौली के धानापुर में तैनात इंस्पेक्टर विनय प्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के  चोलापुर थाना क्षेत्र में हुई हत्या के एक मामले में अदालत में गवाही के लिए उपस्थित न होने पर विवेचक के खिलाफ  अदालत ने कड़ा रुख अपनाया है। विशेष न्यायाधीश (ईसी एक्ट) राकेश पांडेय की अदालत ने तत्कालीन चोलापुर इंस्पेक्टर और वर्तमान में चंदौली के धानापुर में तैनात इंस्पेक्टर विनय प्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


अदालत ने आदेश की एक प्रति डीजीपी उत्तर प्रदेश, डीजी अभियोजन को भेजने का आदेश दिया। आदेश की एक प्रति पुलिस कमिश्नर वाराणसी को भेजने के निर्देश देते हुए कहा कि वह इस मामले में अदालत से जारी वारंट के तहत इंस्पेक्टर विनय प्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में नियत तिथि पांच जुलाई 2022 को पेश करें।

प्रकरण के अनुसार चोलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम दशवतपुर में डब्बल सिंह नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक के सगे भाईयों दिनेश सिंह, शिवजी सिंह उर्फ बब्बल व पत्नी सुनैना सिंह को आरोपी बनाया था। मामले में हाईकोर्ट के निर्देश पर त्वरित सुनवाई चल रही है, जिसमें सात गवाहों से गवाही व जिरह हो चुकी है, जबकि मामले के विवेचक तत्कालीन थाना प्रभारी गवाही के लिए हाजिर नहीं हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर अदालत ने नोटिस जारी करते हुए गैर जारी वारंट जारी किया था। अदालत में एडीजीसी कैलाश नाथ ने बताया कि उन्होंने फोन से भी इंस्पेक्टर को सूचना दी तब उन्होंने कहा कि जब वारंट जारी हो गया है तो गिरफ्तार होकर ही अब कोर्ट में आऊंगा। इस तथ्य को सुनने के बाद अदालत ने उनके व्यवहार व कृत्य को गैर जिम्मेदाराना और कोर्ट के आदेश की अवहेलना मानकर कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें