फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसान होगा सफर: 12 अक्तूबर से हो सकता है देश की दूसरी स्लीपर वंदेभारत का संचालन, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

Tue, 29 Sep 2026 04:49 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

दिल्ली से काशी तक का सफर अब और आसान करने की योजना है। इसके लिए देश की दूसरी वंदेभारत स्लीपर का संचालन 12 अक्तूबर से हो सकता है।  
विज्ञापन
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन - फोटो : आईएनएस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से काशी से तक चलने वाली देश की दूसरी वंदेभारत स्लीपर का संचालन 12 अक्तूबर से हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्लीपर वंदेभारत को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रेलवे बोर्ड जल्द ही संचालन तिथि की आधिकारिक जानकारी देगा। 

विज्ञापन


स्लीपर वंदे भारत के संचालन का जो समय निर्धारित था, उसमें भी बदलाव किया गया है। अब यह ट्रेन काशी से रात 8:40 बजे चलेगी। दिल्ली में सुबह 4:50 बजे पहुंच जाएगी। इससे पहले रात 9:20 बजे संचालन होना था। 

दिल्ली पहुंचने का समय सुबह पांच बजे था। यह ट्रेन वाराणसी से प्रयागराज, कानपुर होते हुए दिल्ली जाएगी। फिलहाल दिल्ली के लिए अभी दो वंदेभारत चल रही हैं।  
विज्ञापन

 
यह है ट्रेन का प्रस्तावित टाइम टेबल

  • वाराणसी से नई दिल्ली
  • वाराणसी से 8.40 बजे रात
  • प्रयागराज 10.05 बजे रात
  • कानपुर सेंट्रल 11.50 बजे
  • नई दिल्ली 4.50 बजे सुबह

विज्ञापन

नई दिल्ली से वाराणसी

  • नई दिल्ली 11.25 बजे रात
  • कानपुर सेंट्रल 3:30 बजे सुबह
  • प्रयागराज 5.38 बजे सुबह
  • वाराणसी 7.35 बजे सुबह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें