फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अधेड़ को रॉड से पीटकर मार डाला, पहचान उजागर होने के डर से चोरों ने की थी हत्या; 12 घंटे में तीन गिरफ्तार

Tue, 29 Sep 2026 02:46 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

जौनपुर जिले में चोरी करने गए युवकों ने पहचान उजागर होने के डर से अधेड़ की हत्या कर दी। पुलिस ने 12 घंटे में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं एक आरोपी मौके से भाग गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के गोदाम चौराहा स्थित ज्वेलर्स की दुकान के बाहर सो रहे अधेड़ उदयराज यादव (52) की सिर पर रॉड से प्रहार कर हत्या करने की घटना का पुलिस ने 12 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, चारों आरोपी नशे के आदी हैं और शराब के लिए रुपये जुटाने के मकसद से दुकान में चोरी करने पहुंचे थे। इसी दौरान पास में सो रहे उदयराज की नींद खुल गई। पहचान उजागर होने के डर से आरोपियों ने उनके सिर पर रॉड से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
पुलिस ने घटना में शामिल आकाश गौतम, शेर बहादुर उर्फ शेरा और सूरज गौतम को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों भभौरी गांव के रहने वाले हैं। चौथा आरोपी रामू गौतम फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

इसे भी पढ़ें; यूपी: वाराणसी स्नातक सीट से केदारनाथ सिंह और शिक्षक सीट से डॉ. प्रमोद मिश्रा भाजपा प्रत्याशी, नामांकन शुरू
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, 28 सितंबर की भोर गोदाम चौराहा स्थित दुकान के बाहर उदयराज यादव का शव मिला था। उनके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। सूचना पर पुलिस, फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के बाद एसएसपी ने घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाईं।
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस को चार आरोपियों के बारे में जानकारी मिली। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि शराब के लिए रुपये नहीं थे। चारों ने चोरी करने की योजना बनाई और गोदाम चौराहा स्थित दुकान को निशाना बनाने पहुंचे। इसी दौरान उनके ही गांव के उदयराज की नींद खुल गई। पहचान जाने जाने के डर से चारों ने मिलकर उनके सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल रॉड भी बरामद कर ली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें