बीएचयू एमसीएच विंग में लगाया जा रहा बेड
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में 100 बेड वाले एमसीएच विंग में सोमवार से स्त्री रोग विभाग की ओपीडी चलाई जाएगी। रविवार को बीएचयू अस्पताल के एमएस प्रो. केके गुप्ता ने बताया कि यहां डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी के साथ ही अन्य सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां महिलाओं के लिए पर्चा काउंटर की भी व्यवस्था की गई है, जिससे पंजीकरण में कोई असुविधा न हो।
बीएचयू अस्पताल में एमएस ऑफिस के बगल में बने एमसीएच विंग का बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन के अगले दिन यहां फाल्स सीलिंग गिर गई थी। इसके बाद से उसे बनवाने के बाद शनिवार को ही अस्पताल प्रशासन ने यहां सोमवार से ओपीडी शुरू करने का निर्णय लिया था।
इसके तहत अब तक न्यू ओपीडी के कमरा नंबर 105 में चल रही प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की ओपीडी 19 जुलाई से एमसीएच विंग में चलेगी। इसके साथ ही गंभीर नवजात बच्चों के लिए भी हाई रिस्क क्लीनिक चलाई जाएगी।