फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचाएं जलीय जीवों को तभी बचेंगी गंगा

Tue, 03 Nov 2015 02:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
जलीय जीवों का शिकार गंगा के लिए खतरनाक है। इस कारण भी गंगा में प्रदूषण बढ़ रहा है। शिकारी छोटी मछलियां, कछुए और घड़ियालों तक को मार दे रहे हैं।
विज्ञापन

 यह कहना है गंगा स्वच्छता के अभियान पर निकले भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के टीम लीडर कमांडेंट सुरिंदर खत्री का। सुरिंदर के नेतृत्व में सोमवार की दोपहर आईटीबीपी के 46 जवानों का दूसरा राफ्टिंग दल गंगा के रास्ते अस्सी घाट पहुंचा।
देवप्रयाग से गंगासागर तक गंगा स्वच्छता का संदेश लेकर निकले आईटीबीपी के जवानाें का अस्सीघाट पर नगर निगम के अधिकारी अविनाश कुमार ने स्वागत किया।
सुरिंदर खत्री ने कहा कि कानपुर से बनारस तक के सफर में महीन जाली से गंगा में धड़ल्ले से शिकार किया जा रहा है। जलीय जीवों के शिकार पर रोक के लिए टीम बनाकर दिन-रात पेट्रोलिंग की जानी चाहिए।
विज्ञापन

ताकि जलीय जीवों को बचाया जा सके। जीवों को संरक्षित करके  गंगा को प्रदूषित होने से काफी हद तक बचाया जा सकता है। सैकड़ों नाले गंगा में गिर रहे हैं, जो जल को जहरीला बना रहे हैं।
विज्ञापन

डिप्टी टीम लीडर तरुण कुमार ने बताया कि कानपुर के बिठूर घाट पर नाविक घाट की सफाई तो करते ही हैं, रात में निगरानी भी करते हैं। इस तरह के प्रयास और जगहों पर हों तो स्थिति में सुधार आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें