फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी मंत्रिमंडल में पूर्वांचल से मात्र छह मंत्री,पिछली सरकार में थे 16

Sun, 19 Mar 2017 09:30 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
yogi - फोटो : PTI
विज्ञापन
प्रदेश में भाजपा की महंत आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल में पूर्वांचल के वाराणसी, आजमगढ़ मंडल से  छह विधायकों को जगह मिली है, जबकि विंध्य मंडल को प्रतिनिधित्व नहीं मिल सका। पिछली सपा सरकार में इन्हीं तीनों मंडलों के 16 मंत्री शामिल थे।
विज्ञापन


 वाराणसी मंडल से सपा सरकार में आठ मंत्री थे। इनमें गाजीपुर के चार, जौनपुर के तीन और वाराणसी से एक मंत्री शामिल थे। इस बार भाजपा सरकार में चार मंत्री बनाए गए हैं। इनमें वाराणसी से अनिल राजभर और नीलकंठ तिवारी, गाजीपुर से ओमप्रकाश राजभर और जौनपुर से गिरीश यादव शामिल हैं।

 आजमगढ़ मंडल से सपा सरकार में सात मंत्री थे। इनमें बलिया से चार और आजमगढ़ से तीन मंत्री थे। इस बार भाजपा सरकार में दो मंत्री बनाए गए हैं। इनमें मऊ से दारा सिंह चौहान और बलिया से उपेंद्र तिवारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा सरकार में विंध्य मंडल से एकमात्र मंत्री मिर्जापुर जिले से थे, लेकिन इस बार मंडल का कोई जिला मंत्रिमंडल में जगह नहीं बना पाया। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें