फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बादलों की घेराबंदी के बीच काशी में सिर्फ 1.6 मिमी बारिश, 50 किमी प्रति घंटे की हवा चलेगी; आज ऑरेंज अलर्ट

Mon, 20 Jul 2026 12:14 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Weather: वाराणसी में रविवार को दिनभर बादल छाए रहने के बावजूद केवल 1.6 मिमी बारिश हुई। अधिकतम तापमान 29.4 और न्यूनतम 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं और तेज बारिश की संभावना जताई है। मानसून सीजन में अब तक 48 प्रतिशत कम वर्षा हुई है।
विज्ञापन
नमो घाट पर आज का मौसम। - फोटो : उज्जवल गुप्ता (अमर उजाला)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Weather Alert: वाराणसी में मानसून की सक्रियता बढ़ने और दिनभर आसमान में घने बादल छाए रहने के बावजूद अपेक्षित बारिश नहीं हुई। पिछले 12 घंटे के दौरान शहर में केवल 1.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। हालांकि मौसम विभाग ने सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए तेज बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है।

विज्ञापन

वाराणसी में बारिश के बीच। - फोटो : अमर उजाला
रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच महज 1.1 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री कम होकर 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर 15 से 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं, जिससे मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहा।

गंगा घाट पर हवाओं के बीच। - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार मानसून सीजन में अब तक वाराणसी में सामान्य से 48 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इस अवधि में 266 मिमी वर्षा होनी चाहिए थी, जबकि अब तक केवल 138.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इससे खेती और भूजल स्तर को लेकर चिंता बनी हुई है।

देर शाम हुई बारिश के बीच युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र भले ही कमजोर पड़ा है, लेकिन वहां से आने वाला मानसूनी प्रवाह लगातार मजबूत हो रहा है। मानसूनी द्रोणी भी सक्रिय होकर अपनी सामान्य स्थिति के करीब पहुंच गई है, जिससे पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित कई जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

रात में बारिश। - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने 22 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसी को देखते हुए वाराणसी समेत आसपास के क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों में जाने से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें