फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी निगरानी में हुई दरोगा भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
दरोगा सहित समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा शुक्रवार को शहर के आठ केंद्रों पर पुलिस की कड़ी निगरानी में हुई। सुबह से लेकर शाम तक तीन पालियों में लगभग ढाई हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। डीसीपी काशी जोन के नेतृत्व में सभी एसीपी ने अपने-अपने सर्किल के केंद्रों पर पहुंच जायजा लिया। एलआईयू और एसटीएफ भी निगरानी करते रहे।
विज्ञापन

शिवपुर, चितईपुर, चेतगंज, सिगरा स्थित केंद्रों पर स्थानीय थाने की पुलिस और एसीपी ने चक्रमण करते हुए सीसी फुटेज और अन्य की केंद्र व्यवस्थापकों से जानकारी ली। तीन दिसंबर तक यह परीक्षा आयोजित है। तीन पालियों में होने वाली प्रथम पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से 11 बजे तक, द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक और तृतीय पाली की परीक्षा शाम चार बजे से शाम छह बजे तक आयोजित है। वहीं, वीवीआईपी दौरे को देखते हुए अभ्यर्थियों को आटो रिक्शा और अन्य साधन के लिए हलकान होना पड़ा। कहीं अभ्यर्थियों को शाम के समय काफी दिक्कतें हुई।
विज्ञापन

ये हैं आठ केंद्र, तीन दिसंबर तक चलेगी परीक्षा
जेएनएम कालेज आफ आईटी इंस्टीट्यूट, खुशहाल नगर कालोनी सेक्टर ए, नटिनियादाई मंदिर के पास, शिवपुर -मो. 9118451377
ज्ञान गंगा इंस्टीट्यूट आफ टेकभनलाजी, दादूपुर क्रिस्ट नगर, शिवपुर -मो. 8115420046
धनुराम आनलाइन टेस्ट एंड कंप्यूटर एप्लीकेशन, धर्मेश्वर महादेव मंदिर के सामने धर्मवीर नगर कालोनी, चितईपुर-मो. 9415227326
कंप्यूटर इंस्टीट्यूट आफ टेकभनलाजी, सी-ब्लाक, विश्वकर्मा नगर एक्सटेंशन नासिरपुर रोड ससुवाही, चितईपुर-मो. 7905651347
एजीएम इंफोटेक, गांधी मेमोरियल स्कूल, सुंदरपुर, करौंदी रोड, चितईपुर-मो. 7007326622
वीएस इंफोटेक, माधोपुर, सिगरा--मो. 9451095095
अल्प्रान साफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड, अर्जुन कांप्लेक्स, तीसरी मंजिल रथयात्रा-महमूरगंज -मो. 9839030001
आर्य महिला पीजी कॉलेज, हथुआ मार्केट के पास, चेतगंज--मो. 7084155513
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें