फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में सेव से महंगा हुआ प्याज, कीमतें सुन निकल जाएंगे आंसू

Wed, 06 Nov 2019 03:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्याज के दाम - फोटो : self
विज्ञापन
वाराणसी फल और सब्जी में अब कोई अंतर नहीं रह गया है। यूं कह ले कि सेव से महंगा प्याज बिक रहा है। शहर में प्याज की बढ़ी कीमतों पर चिंता जाहिर करते हुए मंडी समिति के अधिकारियों ने बैठक कर प्याज की बढ़ी कीमतों को नियंत्रण में करने की ठोस योजना बनाई।
विज्ञापन


बाजार में इन दिनों 50 से 60 रुपये किलो में सेव बिक रहा और प्याज उससे अधिक 80 रुपये किलो में बिक रहा।  प्याज की बढ़ती कीमतें आम आदमी को फिर से रूला मा रहा है। मंगलवार को शहर के प्रमुख मंडियों में 75 से 80 रुपये किलो में बिका।

पहाड़िया मंडी, पांडेयपुर,  अर्दजी बाजार, चंदुआ सट्टी सिगरा, सुंदरपुर आदि सब्जी मंडियों में चार सौ रुपये पसेरी में प्याज बिका। वहीं सब्जियों का राजा आलू भी 20 से 30 रुपये किलो में बिक रहा है। चंदुआ सट्टी के सब्जी विक्रेता किशन सोनकर ने बताया कि प्याज की कीमतें अभी और बढ़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें