Varanasi News: हाथी बाजार के पहले नहर की पुलिया के पास सामने से आ रही अनियंत्रित बाइक से दोनों की टक्कर हो गई। इसमें दोनों घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाथी बाजार ले गई, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के हाथी बाजार के पास सड़क हादसे में होली के दिन घायल शुभम पटेल (23) की इलाज के दौरान बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में बुधवार को मौत हो गई। वहीं, घायल चचेरे भाई का निजी अस्पताल उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
महंगीपुर निवासी शुभम सोमवार सुबह चचेरे भाई प्रबोध (28) के साथ बाइक से भाऊपुर से घर लौट रहा था। हाथी बाजार के पहले नहर की पुलिया के पास सामने से आ रही अनियंत्रित बाइक से उसकी टक्कर हो गई। इसमें दोनों घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाथी बाजार ले गई, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।