14 नवंबर यानी आज की रात 12 बजे से पहले तक पंजीकरण कराने पर भवन स्वामियों को ब्याज माफी का मौका मिलेगा। इसके बाद मूल बकाये के साथ पूरा सरचार्ज/ब्याज देना होगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
वाराणसी नगर निगम की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) को लेकर शहर के तमाम बकायेदार भवन स्वामी अब भी गंभीर नहीं हैं। जबकि, 14 नवंबर तक पंजीकरण कराने वाले भवन स्वामियों को 31 दिसंबर तक कर जमा करने पर ओटीएस का पूरा लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
14 नवंबर की रात 12 बजे से पहले तक पंजीकरण नहीं कराया गया, तो भवन स्वामियों को मूल बकाये के साथ पूरा सरचार्ज/ब्याज देना होगा। इसके बाद ब्याज माफी का मौका नहीं मिलेगा। 209.95 करोड़ के मूल बकाये के सापेक्ष अब तक महज 8.89 करोड़ रुपये ही जमा हुए हैं। इस प्रकार कुल बकाया मांग के सापेक्ष वसूली का प्रतिशत महज 4.23 फीसदी पर अटका हुआ है।
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि ओटीएस का लाभ उठाने के लिए पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 14 नवंबर ही तय की गई है। इसके बाद किसी को दोबारा मोहलत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
बकायेदारों को एसएमएस, फोन कॉल और चैटबॉट से लगातार रिमाइंडर भेजकर सचेत किया जा रहा है नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि जो भवन स्वामी निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना कर जमा नहीं करते हैं, उनके खिलाफ मकान व संपत्ति कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।