आजमगढ़ जिले के तरंवा थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थियों में शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन
तरवां थाना क्षेत्र के जमुंवा गांव में शुक्रवार को बेचू वनवासी के घर बच्चे के मुंडन कार्यक्रम में भोज आयोजित था। बताया जा रहा है इस कार्यक्रम में शराब का जमकर दौर चला।
इसमें करीब चार दर्जन लोगों ने शराब का सेवन किया। रिश्तेदारी में आए कालिका सिंह उर्फ पिंटू निवासी मंडूसरा रानीपुर (मऊ) ने अत्यअधिक शराब का सेवन कर लिया और नशे की हालत में दूसरे के घर सो गए।