फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Accident: अस्पताल संचालक को मारी टक्कर, भागते समय सब्जी विक्रेता को भी चपेट में लिया, मौत

Sat, 02 May 2026 11:06 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बाबतपुर कविरामपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन चालक ने अस्पताल संचालक को टक्कर मारी। इसके बाद भागते समय सब्जी विक्रेता को भी चपेट में ले लिया। हादसे में सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबतपुर कविरामपुर मार्ग पर शनिवार भोर में सड़क हादसे में भरतपुर गांव निवासी आशु राजभर (21) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि निजी चिकित्सालय के संचालक चंद्रशेखर वर्मा (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। 

विज्ञापन


सुबह 5 बजे अज्ञात चार पहिया वाहन ने मॉर्निंग वॉक पर निकले चंद्रशेखर वर्मा को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन तेज गति के कारण उसने संतुलन खो दिया और सामने से आ रहे बाइक सवार आशु राजभर को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार का हेलमेट दूर जा गिरा और आशु गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। सिर में गहरी चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। आशु सुबह घर से खीरा लादकर शिवपुर सब्जी मंडी बेचने जा रहा था। आशु अविवाहित था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन


सीबीएसई बोर्ड से इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। हादसे की खबर मिलते ही मृतक की मां रेशमा देवी समेत परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसी कैमरों की मदद से अज्ञात वाहन और चालक की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें