अधिसूचना जारी होने के बाद शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद शनिवार और रविवार को लोक अवकाश के चलते नामांकन नहीं होगा। 14 से 17 फरवरी तक नामांकन के लिए दावेदारों के पास मौका होगा।
भाजपा प्रत्याशी एक दिन एक साथ करेंगे नामांकन
अधिसूचना जारी होने के बाद राजनीतिक दल अपनी रणनीति में जुट गए हैं। भाजपा की ओर से जारी छह विधानसभाओं के प्रत्याशियों को एक साथ एक ही दिन नामांकन कराने की योजना है। इसमें यूपी के चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सह प्रभारी अनुराग ठाकुर सहित कई और दिग्गज भी मौजूद रहेंगे।
कांग्रेस ने साफ की स्थिति, बाकी में मंथन
नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद भी राजनीतिक दलों ने आठों विधानसभाओं की स्थिति साफ नहीं की है। भाजपा की ओर से रोहनिया व सेवापुरी, सपा गठबंधन की ओर से उत्तरी व कैंट और बसपा की आठों विधानसभा की सूची का इंतजार है।