वाराणसी में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
रोहनिया नरसडा जक्खिनी निवासी कमला प्रसाद पटेल(53) का मोहनसराय में श्रीनाथ दवाखाना के नाम से मेडिकल स्टोर है। यहीं से दुकान बंद कर रविवार रात को बाइक से घर जा रहे थे।
रात 10 बजे मातलदेई के पास अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सहित गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर 112 पीआरबी, ट्रामा सेंटर इलाज के लिए ले गई। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।