फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा ही जीवन का सपनाः यशस्विनी शुक्ला

Sun, 12 Jan 2020 11:34 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
यशस्विनी शुक्ला - फोटो : ं
विज्ञापन

अमर उजाला के सह संस्थापक श्री मुरारीलाल माहेश्वरी स्मृति राष्ट्रीय वाद विवाद प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर पहला स्थान पाने वाली यशस्विनी शुक्ला बहुत खुश हैं। जिला, मंडल और अब आगरा में राज्य स्तर पर पुरस्कार पाने के बाद यशस्विनी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की तैयारी में लग गई है। उनके जीवन का सपना है कि सिविल सर्विसेज के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा की जाए।

विज्ञापन

पुरस्कार ग्रहण करने के बाद मां से खुशी व्यक्त करतीं यशस्विनी - फोटो : ं
जिले के जजेज कंपाउंड में एडीजे राजेश्वर शुक्ला और अंजलि शुक्ला की सुपुत्री यशस्विनी का कहना है कि प्रतियोगिता चाहे कोई भी हो, उसकी तैयारी ऐसी करनी चाहिए कि कभी जीते ही न हो। और प्रस्तुति ऐसी करनी चाहिए कि कभी हारे न हो।

इसी मंत्र के साथ वह तैयारी करते हुए आगे बढ़ रही हैं। बातचीत में कहा कि हमेशा से यही मन रहा है कि अगर सेवा का अवसर कभी मिला तो समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी सेवा करुंगी।

विजेता ट्रॉफी लेकर मां के साथ खुशी जाहिर करतीं यशस्विनी - फोटो : ं
सनबीम कॉलेज वरुणा से बीए तृतीय वर्ष की छात्रा यशस्विनी का कहना है कि बातें चाहें जितनी भी हो रही हो, लेकिन अब भी बहुत से ऐसे लोग हैं, जिन्हें मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। ऐसे जरूरतमंदों की मदद के लिए सभी को आगे आना चाहिए।
 

पुरस्कार ग्रहण करतीं यशस्विनी - फोटो : ं

इसी सपने को साकार करने के लिए सिविल सर्विसेज के माध्यम से समाज सेवा का संकल्प लिया है। इस संकल्प में इस तरह की प्रतियोगिता में मिली जीत से प्रेरणा मिलेगी। बताया कि संघवाद सशक्त राष्ट्र के लिए अनिवार्य है। इस विषय से जुड़ी किताबों से पढ़ाई की और लगभग इसके हर पहलुओं को ध्यान दिया।
 

पुरस्कार ग्रहण करतीं यशस्विनी - फोटो : ं

चुनौतियां तो थी, हौसले से मिली मुकाम

यशस्विनी का कहना है कि प्रतियोगिता में जाने के दौरान चुनौतियां भी बहुत सामने आई, लेकिन हिम्मत नहीं हारी। हौसले के बल पर ही मुकाम हासिल किया। मौसम की खराबी और ट्रेन का आरक्षण कंफर्म न होने की वजह से समय लगा। ऐसा प्रतीत हुआ कि नहीं जा पाएंगे लेकिन बाबा विश्वनाथ की कृपा से न केवल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पहुंची बल्कि पहला स्थान हासिल कर काशी का मान बढ़ाया।

- फोटो : ं

अब तक का सफर

  • जिला स्तरीय- 25 जुलाई को अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में हुई इस प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार।
  • मंडल स्तरीय-31 अगस्त 2019 को सनबीम स्कूल लहरतारा में इस प्रतियोगिता में दूसरा पुरस्कार।
  • राज्य स्तरीय-11 जनवरी 2020 को आगरा के बैकुंठ देवी कन्या महाविद्यालय में पहला स्थान
विज्ञापन

माता-पिता के साथ यशस्विनी - फोटो : ं
बताते चलें कि अमर उजाला के सह संस्थापक श्री मुरारीलाल माहेश्वरी स्मृति प्रतिष्ठित राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की यशस्विनी शुक्ला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अपने सटीक तर्कों और बेहतर प्रस्तुतीकरण से ही लखनऊ मंडल की प्रज्ञा शुक्ला द्वितीय और मेरठ की सैयदा हिजाब तृतीय स्थान पर रहीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें