वन संरक्षक ने बताया कि वाराणसी मंडल में वन विभाग एवं अन्य 26 सरकारी विभाग महाअभियान में शामिल होंगे। इसमें फलदार व ऑक्सीजन देने वाले पौधों को अधिक लगाने की योजना है। सहजन, पीपल, पाकड़, बरगद,अर्जुन, जामुन, आंवला, अमरुद, आम, सागौन, शीशम आदि के अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएंगे।
वन संरक्षक डॉ. रवि कुमार ने बताया कि पौधरोपण स्थल की सुरक्षा व्यवस्था एवं जियो टैगिंग करके सभी पौधरोपण स्थलों की ऑनलाइन (डिजिटली ) समीक्षा की जानी है। सभी कार्यालय, स्कूल और संस्थाएं आधे दिन पौधरोपण कार्य में सहयोग देंगे। सुबह 6 से शाम 6 बजे तक या जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित समय के अनुसार पौधरोपण कार्यक्रम चलेगा पौधरोपण का शत-प्रतिशत जियो टैगिंग किया जाना भी सुनिश्चित किया जा रहा है।
वाराणसी मंडल के चार जिलों में 1,80,87,500 प्रस्तावित पौधरोपण का नया लक्ष्य
- वाराणसी-18,28,400
- गाज़ीपुर- 43,63,900
- जौनपुर-54,95,600
- चंदौली -63,99,600