फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ लाख बच्चों को मिलेगा कोरोना काल का राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिले के डेढ़ लाख बच्चों को मई माह में कोरोना काल के 94 दिनों का राशन और कनवर्जन कास्ट देने के लिए कहा गया है। जिले भर के स्कूलों को अविलंब रुपये का भुगतान ऑनलाइन बच्चों के माता-पिता के खाते में भेजे जाएंगे। जबकि राशन का वितरण कोटेदारों के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना क ाल में स्कूलों के बंद होने के कारण बच्चों को दोपहर का भोजन नहीं मिला। शासन ने अब बच्चों को राशन कनवर्जन कास्ट की रकम उनके अभिभावकों के खातों में भेजने के लिए कहा है। इसके लिए विभाग ने शिक्षकों से अभियान चलाकर इस कार्य को पूरा करने को कहा है। 94 दिनों के राशन के लिए बच्चों को स्कूलों से प्राधिकार पत्र मिलेगा और कोटेदार के यहां से राशन प्राप्त करना होगा। जबकि कनवर्जन की कास्ट सीधे बच्चों के अभिभावकों के खाते में भेजी जाएगी। बीएसए राकेश सिंह ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का अनुपालन कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें