कर्मचारियों के बुलाने के लिए रोटेशन का फैसला इमरजेंसी सेवा जैसे सर सुंदरलाल अस्पताल, ट्रामा सेंटर, सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक, फार्मेसी,डेयरी, कृषि फार्म पर नहीं लागू रहेगा। गौरतलब है कि शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने गुरुवार को कार्यवाहक कुलपति प्रो. वी के शुक्ल को फोन कर जाना बीएचयू में कोविड और शैक्षणिक गतिविधियों का हाल जाना था। इसके बाद पठन-पाठन दोबारा से शुरू करने की कवायद चली।
बता दें कि बीएचयू ने पिछले दिनों कैंपस में बढ़ते मामलों को देखते हुए ऑनलाइन क्लास भी बंद कर दिया था, क्योंकि ज्यादातर शिक्षक और छात्र संक्रमित हो चुके थे।
जून के अंत या जुलाई के पहले सप्ताह में अंतिम वर्ष के छात्रों की सेमेस्टर परीक्षाएं भी ऑनलाइन कराई जा सकती हैं। परीक्षा से पूर्व अध्यापकों के पास महज 40 दिन होंगे, जिनमें कोर्स को खत्म करना होगा। इसके लिए विश्वविद्यालय अब तेजी से तैयारी कर रहा है। हो सकता है ऑनलाइन कक्षा लेने वाले छात्रों का अटेंडेंस भी लिया जाए। वहीं मूडल और गूगल मीट समेत कई अन्य वर्चुअल स्टडी से कक्षाएं चलाने का खाका खींचा जा रहा है।