श्री श्याम बाल मंडल की ओर से 42वां श्री श्याम महोत्सव नौ नवंबर श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। कोलकाता के कारीगर देसी-विदेशी फूलों से झांकी सजाई जाएगी। श्याम प्रभु को 56 भोग लगेगा। देशभर के प्रसिद्ध भजन गायक सुरों से श्याम प्रभु की आराधना करेंगे।
रविवार को सिद्धगिरी बाग स्थित एक होटल में हुई बैठक की अध्यक्षता विजय मोदी ने की। सर्वसम्मति से कार्यक्रम संयोजक महेश चौधरी, आनंद स्वरूप अग्रवाल, अंकित शर्मा एवं आकाश अग्रवाल बनाए गए। श्याम बाल मंडल के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल डब्बू एवं मंत्री अमित शर्मा कहा कि श्याम महोत्सव लक्सा स्थित मारवाड़ी समाज भवन में मनाया जाएगा। सुबह नौ बजे से महोत्सव शुरू हो जाएगा। आचार्य संजय हजारी व श्याम मनोहर लोहिया कौशल जालान के नेतृत्व में 501 भक्त सुंदरकांड का पाठ करेंगे। इसके बाद गजरा उत्सव और निशान महोत्सव भी मनाया जाएगा। प्रभु को 56 भोग लगेगा।
भजन संध्या में जयपुर के प्रख्यात भजन गायक दादा कुमार नरेंद्र, काशी की श्री रानी सती श्याम भक्त मंडल और श्री श्याम मंडल श्री श्याम बल मंडल की भी भजन मंडली भजनों की अमृतवर्षा करेगी। कोलकाता के कारीगर प्रभु दरबार की सजावट करेंगे। देसी-विदेशी फूलों से श्याम प्रभु की झांकी सजाई जाएगी। सवामणि का भोग लगाकर भक्तों में वितरण होगा। संचालन अमित शर्मा और धन्यवाद ज्ञापन आकाश अग्रवाल ने किया। बैठक में पुरुषोत्तम जालान, पवन शर्मा, मनीष गिनोडिया, सुरेश तुलस्यान, महेश अग्रवाल, जीतू मोहले, किशोर खंडेलवाल, एसके अग्रवाल, नीरज महर्षि, दिलीप शर्मा, अंकित शर्मा, सुमित शर्मा आदि रहे।