वाराणसी में महावीर जयंती मंगलवार को बुलानाला के जैन भवन से निकाली गई शोभा यात्रा से शामिल श्रद्
अहिंसा परमो धर्म का संदेश देने वाले भगवान महावीर के जन्मकल्याणक महोत्सव का श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से मनाया गया। जैन मंदिरों में दर्शन पूजन और अभिषेक के लिए जैनियों की भीड़ रही। भेलूपुर जैन मंदिर में सुबह से रात तक विविध अनुष्ठान चलता रहा।
जैन श्वेतांबर तीर्थ सोसाइटी की ओर से भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक उत्सव की शुरुआत सुबह जैन भवन बुलानाला में हुई। भगवान महावीर का पूजन अर्चन के बाद शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा नीचीबाग, चौक, ठठेरी बाजार, जौहरी बाजार, सूत टोला, पार्श्वनाथ विद्यालय, नया घाट होते हुए पंचायती बड़ा मंदिर रामघाट पहुंची। मार्ग में भक्त अपने आराध्यदेव की पुष्पवर्षा कर स्वागत और दर्शन किए। भगवान महावीर के जयघोष और धार्मिक वातावरण से भक्तिमय हो उठा। मंदिर परिसर में भगवान की विधिवत पूजा-अर्चना कर आरती आरती उतारी गई। इसमें एडीजी पीयूष मोर्डिया भी शामिल रहे। इस दौरान बेला कुमारी व विजयचंद्र रायसुराना की स्मृति में स्वधर्मी वात्सल्य का आयोजन हुआ। शोभायात्रा में सोसाइटी के अध्यक्ष प्रवीण गांधी, प्रधानमंत्री राहुल कुमार गांधी, आशीष बुरड़, अनिल धम्मावत, जैन स्थानकवासी संघ के अध्यक्ष कुलदीप जैन, मुकेश मटोलिया, तेरापंथ महासभा, राजू शेखानी, सुभाष लूणावत, गौतम जैन, मृगेंद्र राज भंसाली, अंशुमान शाह, भावेश शाह, रमेश ध्रुव, विमल नाहटा आदि शामिल रहे।
वाराणसी में महावीर जयंती मंगलवार को बुलानाला के जैन भवन से निकाली गई शोभा यात्रा से शामिल श्रद्