फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पहले दिन 98 महिला अभ्यर्थियों का सत्यापन व शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस लाइन में कड़ी सुरक्षा में हुई दूसरे चरण की पुलिस भर्ती प्रक्रिया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

प्रयागराज।
सिपाही भर्ती-2023 की दूसरे चरण की प्रक्रिया पुलिस लाइंन में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। पहले दिन 100 महिला अभ्यर्थियों में से 98 ने हिस्सा लिया। इसमें दस्तावेज के सत्यापन के साथ ही शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई। यह परीक्षा प्रक्रिया तीन फरवरी 2025 तक चलनी है।
सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा में लगभग 1.74 लाख अभ्यर्थी पास हुए हैं। दूसरे चरण में 3100 अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन व शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए पुलिस लाइन को केंद्र बनाया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह से ही प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, प्रतापगढ़, कौशाम्बी समेत अन्य जिलों से महिला अभ्यर्थियों का आना शुरू हो गया। प्रयागराज की एक अभ्यर्थी ने बताया कि दस्तावेज का सत्यापन होने के साथ ही शारीरिक दक्षता की परीक्षा दी है।
पूरी उम्मीद है कि तीसरे चरण के लिए उनका सलेक्शन हो जाएगा। सुबह नौ बजे से शुरू हुई यह परीक्षा दोपहर तीन बजे तक चली। परीक्षा के लिए जिला स्तरीय बोर्ड का गठन किया गया है। जिसमें पुलिस, शिक्षा, चिकित्सा विभाग के अधिकारी शामिल हुए।
अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक जांच कराई गई। इसके साथ ही पूरी प्रक्रिया को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराया गया। वहीं, अफसरों ने बताया कि पहले दिन 100 महिला अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इन सभी की लंबाई, वजन नापा गया है। साथ ही अभिलेखों की जांच की गई है।
विज्ञापन

परीक्षण में पूरी पारदर्शिता बरती गई। शुक्रवार को भी 100 महिला अभ्यर्थी शामिल की जाएंगी। इसके बाद परीक्षण के प्रत्येक दिनों में 150-150 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन के साथ उनकी शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें