फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganga Dussehra 2025: अस्सी से दशाश्वमेध घाट तक होगी देव दीपावली जैसी भव्यता, जुटेंगे देश- विदेश के श्रद्धालु

Thu, 05 Jun 2025 11:42 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Latest News: गंगा दशहरा पर अस्सी से दशाश्वमेध घाट तक देव दीपावली जैसी भव्यता होगी। इसके लिए तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। सुबह से गंगा घाटों पर श्रद्धालु स्नान दान कर रहे हैं। 
विज्ञापन
काशी की देव दीपावली का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा दशहरा पर काशी के घाटों पर इस वर्ष भी भक्ति, श्रद्धा और संस्कृति का अनुपम संगम देखने को मिलेगा। आयोजन में देव दीपावली जैसी भव्यता नजर आएगी। अस्सी से दशाश्वमेध घाट तक देव दीपावली की तरह ही भव्य गंगा आरती होगी। गंगा घाटों पर अनगिनत दीप जलाए जाएंगे।
विज्ञापन


गंगा दशहरा पर बृहस्पतिवार को दशाश्वमेध घाट पर गंगोत्री सेवा समिति की ओर से मां गंगा की महाआरती होगी। इस आयोजन को देखने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु और पर्यटक घाटों पर जुटेंगे। दशाश्वमेध घाट को हजारों दीपों से सजाया जाएगा। पंडित किशोरी रमण दुबे बाबू महाराज के अनुसार आरती की छटा और संगीत की गूंज वातावरण को अलौकिक बना देगी। यह दृश्य इतना मनोहारी होता है कि मानो देवता भी स्वर्ग से उतरकर इस सौंदर्य को निहारने आते हों।

गंगा दशहरा के पावन पर्व पर केदारघाट पर भी विशेष पूजा-अर्चना, दीपदान और गंगा महाआरती का आयोजन किया गया है। स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ दक्षिण भारतीय भी यहां बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे। केदारघाट पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ भक्तजनों को गंगाजल का महत्व भी बताया जाएगा।
विज्ञापन


गंगोत्री सेवा समिति के सचिव दिनेश शंकर दुबे ने बताया कि यह आयोजन काशी की आध्यात्मिक पहचान और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत करता है। गंगा सेवा निधि की ओर भी महाआरती होगी। अस्सी घाट पर भी महाआरती की जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन

विश्व कल्याणार्थ 11 बटुक उतारेंगे महाआरती

दशाश्वमेध घाट पर गंगा दशहरा के पावन अवसर पर पिछले तीन दशक से अधिक समय से अनवरत चले आ रहे गंगा दशहरा महोत्सव को इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जाएगा। विश्व के कल्याणार्थ शाम को 11 वैदिक बटुक मां गंगा की महाआरती करेंगे। 21 रिद्धि सिद्धि स्वरूप में कन्याएं चंवर डुलाएंगी। डमरू दल के सदस्य डमरू वादन करेंगे और मां गंगा की महाआरती होगी।

गंगोत्री सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष पं. किशोरी रमण दुबे बाबू महाराज ने बताया कि गंगा दशहरा पर गीतकार कन्हैया दुबे केडी के संयोजन में पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध कलाकारों में मुख्य रूप से जौनपुर के रविंद्र सिंह ज्योति, बनारस के डॉ. अमलेश शुक्ला अमन, बक्सर की अर्चना तिवारी, देवरिया के व्यास मौर्य, बाल कलाकार यथार्थ दुबे, रमा सिंह सहित अनेक कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। इस अवसर पर मां गंगा का 51 लीटर दूध से अभिषेक और मां गंगा को पियरी चढ़ाकर पूजन अर्चन होगा।

गंगा दशहरा की तैयारियों की समीक्षा की
नवागत अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरी मीणा ने बुधवार को अपने कार्यालय में कमिश्नरेट के तीनों जोन के डीसीपी के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने गंगा दशहरा के मद्देनजर गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। कहा कि उचक्कों और जेबकतरों पर पुलिस की विशेष नजर रहे। एंटी रोमियो स्क्वॉड गंगा घाटों पर सक्रिय रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें