फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर धनवर्षा, 900 करोड़ का कारोबार

Sat, 29 Oct 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
विज्ञापन
धनतेरस पर खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़।
विज्ञापन
धनतेरस पर शुक्रवार को धन की बारिश हुई। लोगों ने बर्तन, आभूषण, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रानिक और गिफ्ट आइटम के साथ-साथ सजावटी आइटम की जमकर खरीदारी की तो रियल स्टेट में भी निवेश किया गया। देर रात तक खरीदारी का दौर चलता रहा। ऑनलाइन शॉपिंग भी जमकर हुई। वाराणसी में 900 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है। अच्छे कारोबार से व्यापारी उत्साहित हैं। खरीदारों ने दूकानदारों और कंपनियों की ओर से दी जा रही छूट तथा उपहारों का भी लाभ उठाया। 
विज्ञापन


इस बार सोने-चांदी के सिक्कों के अलावा चांदी के नोट और मूर्तियों की मांग अधिक रही। शाम होते-होते कई ज्वेलर्स के यहां सोने के पांच, 10 और 20 ग्राम वाले सिक्कों के स्टॉक खत्म हो गए। ब्रिटिश कालीन चांदी के असली सिक्के नहीं मिल रहे थे। पिछले धनतेरस के सराफा बाजार में 25 फीसदी की दखल रखने वाली डायमंड ज्वेलरी ने इस बार 30 फीसदी का आंकड़ा छुआ। शेयर मार्केट के विभिन्न कमोडिटी एक्सचेंजों के स्थानीय टर्मिनलों पर सोने का जलवा रहा।
 
चार पहिया वाहनों के विक्रेताओं की माने तो चार सौ से अधिक विभिन्न मॉडल के वाहन बिके। सड़कों पर ढाई हजार से ज्यादा दोपहिया वाहन भी उतरे। इसके अलावा ट्रैक्टर, ऑटो समेत अन्य वाणिज्यिक वाहन भी खरीदे गए। इलेक्ट्रानिक्स मार्केट में भी चमक दिखी। कंपनियों की आकर्षक स्कीम के चलते फ्रिज, वाशिंग मशीन, एलईडी टीवी, माइक्रोवेव, ओवन, डेस्कटॉप, लैपटॉप, होम थिएटर, इंडक्शन चूल्हा आदि खूब खरीदे। मोबाइल बाजार में भी धूम रही। बर्तनों की दूकानों पर पीतल, तांबा के मुकाबले स्टील के आइटमों की पूछ अधिक रही। इंडक्शन बर्तन, क्राकरी आइटम भी ग्राहकों ने पसंद किए। गैस चूल्हा, कूकर, मिक्सी भी खूब बिकी। होम फर्नीचर, आर्टिफि शियल माला, झालर-झूमर की भी बिक्री कम नहीं थी।
विज्ञापन


धनतेरस और दिवाली पर मकान, दूकान सजाने के लिए फूल मंडियों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही। इंग्लिशिया लाइन, बांस फाटक स्थित मंडी में दो दिन पहले तक आठ से 10 रुपये में मिलने वाली गेंदे की माला 15 से 20 रुपये तक में बिकी। कमल का फूल 10 रुपये पीस, गुलाब की माला 20 रुपये प्रति पीस बिकी। मलदहिया मंडी के बाहर भी सड़क के दोनों तरफ इस तरह दूकानें सजी थीं।

सभी प्रमुख क्षेत्रों में भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्तियों के स्टाल सज गए हैं। धनतेरस पर मूर्तियां खरीदने वालों को लाल बाग के राजा गणेश की प्रतिमा ने लुभाया। इसे कोलकाता के कलाकारों ने बनाया है। यह प्रतिमा महंगी भी है। वैसे धनतेरस पर 30 रुपये से लेकर सात हजार रुपये तक की मूर्तियां बिकीं। वहीं भगवान शंकर, विष्णु आदि देवी-देवताओं की मूर्तियां भी खूब बिकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें