फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा, सुभासपा को खत्म करने पर आमादा है भाजपा

Sun, 23 Sep 2018 09:49 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री व सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग सुभासपा को खत्म करने पर आमादा हैं। आप लोग सचेत रहते हुए संगठन को मजबूत बनाएं। वर्ष 2019 के लोकसभा एवं आगामी विधानसभा चुनाव में सुभासपा अपने दम का एहसास करा देगी।
विज्ञापन


गाजीपुर के मरदह क्षेत्र के नोनरा गांव स्थित माता जमुनी देवी इंटर कालेज के परिसर में शनिवार को सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश राजभर ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। वह हर कठिनाई का सामना करते हुए पार्टी को नई ऊंचाई प्रदान करने का काम करते हैं।

सबके हक और सम्मान की लड़ाई वह जीते जी लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा पिछड़ों को आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग कि लड़ाई लड़ते रहने का वादा कर रहा हूं। कुछ लोग कहते हैं कि मैं बहुत बोलता हूं। क्या मेरी जबान काट लोगे, नहीं बोलूंगा तो भी कहते हैं कि अब नहीं बोल रहा। मंत्री रहूं या न रहूं हक की लड़ाई लड़ता रहूंगा।
विज्ञापन


आज सभी विपक्षी दलों को उनकी राजनीति विरासत में मिली लेकिन ओमप्रकाश राजभर ने खुद अपनी सड़क बनाई है। सभी दल गठबंधन को लेकर रोज हाथ फैला रहे हैं लेकिन हमें अभी लड़ाई लड़नी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें